Madhya Pradesh Election Result
Madhya Pradesh Election Result

MP Vidhan Sabha Chunav Result 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने रचा दोहरा इतिहास, एक लाख से ज्यादा वोटों से जीती बुधनी सीट

मध्‍य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का कार्य अंतिम चरण में है।

  • मध्‍य प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई बहुमत हासिल होता नजर आ रहा है। रात के 9 बजे तक भारतीय जनता पार्टी ने 146 सीटों पर चुनाव जीत लिया है और 18 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है।
  • कांग्रेस के उम्मीदवार 49 सीटों पर चुनाव जीत गए हैं और 16 सीटों पर उसके उम्मीदवार अभी भी आगे हैं।
  • ज्यादा जानकारी के लिए विजिट करें:-https://www.aajtak.in/youtube

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍य मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत गए हैं। लेकिन बीजेपी के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के दिग्‍गज नेता कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव जीत गए हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के शाजापुर में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। रविवार को मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों में शुरु हुई थी।

  • इस बार 2533 प्रत्याशी मैदान में थे।
  • मध्य प्रदेश की जनता ने इस बार विधानसभा चुनाव में 66 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राज्‍य में इस बार रिकॉर्ड 77.82% वोटिंग हुई। शाजापुर, आगर मालवा, शुजालपुर, कालापीपल, मल्हारगढ़, जावद, जावरा और सोनकच्छ में 85% से ज्‍यादा मतदान हुआ।
  • मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम को लेकर एग्जिट पोल में भी बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया था।
  • MP Election Results

सबसे बड़ी जीत

प्रदेश में सबसे बड़ी जीत रमेश मेंदोला की रही। मेंदोला इंदौर की विधानसभा नंबर 2 से मैदान में थे। उन्होंने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को एक लाख सात हजार सैंतालीस मतों से हराया है। दूसरी सबसे बड़ी जीत भाजपा की कृष्णा गौर की रही। कृष्णा भोपाल की गोविंदपुरा से मैदान में थीं, उन्होंने कांग्रेस के रवींद्र साहू को एक लाख छह हजार छ सौ अड़सठ मतों से हराया। तीसरी बड़ी जीत सीएम शिवराज सिंह चौहान की रही। शिवराज ने सीहोर जिले की बुधनी से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को एक लाख चार हजार नौ सौ चौहत्तर वोटों से हराया। चौथी बड़ी जीत भी भाजपा की ही रही।

  • भोपाल की हुजूर विधानसभा से मैदान में रहे रामेश्वर शर्मा 97910 मतों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को हराया है। पांचवी बड़ी जीत नौंवी बार विधायक बने गोपाल भार्गव की रही। उन्होंने सागर जिले की रहली से चुनाव लड़ा और कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72800 वोटों से हराया।

Madhya Pradesh Election Results

 सबसे छोटी जीत

जहां कुछ प्रत्याशी लाखों वोटों से जीते तो कुछ ऐसे रहे जो चंद वोटों से जीते या यूं कहें नजदीकी मुकाबले में विधायक चुने गए।

  • प्रदेश की सबसे छोटी जीत भाजपा के शाजापुर प्रत्याशी अरुण भीमावत की रही। उन्होंने कांग्रेस के हुकुमसिंह कराड़ा को 28 वोटों से हराया।
  • दूसरी नजदीकी जीत भी भाजपा की रही। वारासिवनी से भाजपा के प्रदीप जायसवाल ने कांग्रेस के विवेक पटेल को 46 मतों से हराया है। उन्होंने रीकाउंटिंग में जीत हासिल की है।
  • प्रदेश की तीसरी सबसे कम अंतर वाली जीत कांग्रेस के दिनेश जैन बॉस की रही। उन्होंने महिदपुर से चुनाव लड़ा और भाजपा के बहादुर सिंह चौहान को 290 मतों से हराया।
  • चौथी सबसे छोटी जीत धरमपुरी के कालूसिंह ठाकुर की रही। उन्होंने कांग्रेस के पांचीलाल मेड़ा को 356 वोटों से हराया।
  • पांचवीं सबसे कम अंतर वाली जीत बैहर के संजय उइके की रही। संजय ने भाजपा के भगत सिंह नेताम को 551 वोटों से हराया।

Photo Credit:- Shivraj Singh Chouhan (X)

Thanks for visiting our site.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *